•सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर राजकुमार दीक्षित द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों को चुनाव में कुछ कमियों के संबंध में बैठक आयोजित करने हेतु फोन के जरिए अवगत कराया गया था। सूचना पर वित्तविहीन शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय महुवरिया पहुंचे थे।
वित्तविहीन शिक्षकों को बुलाने की सूचना मिलने पर मिर्जापुर क्षेत्र में प्रचार में भ्रमणशील समाजवादी पार्टी वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव सहित कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सपा मिर्जापुर अशोक यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गुलाबचंद यादव उर्फ मुन्नी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश भारती, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पटेल, जिला महासचिव आदर्श यादव, मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव, पूर्व महासचिव अभय यादव सहित भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और डीआईओएस का घेराव किया। विधान परिषद प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित से पूछा किसके निर्देश पर आप यह बैठक बुलाए हैं। उन्होने कहा कि कुछ त्रुटियां हैं, उसको समझाने के लिए बुलाया गया है।
समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षकों पर दबाव बनाकर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को वोट दिलवाने के प्रयास हेतु बैठक बुलाई गई थी।
लाल बिहारी यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में प्रबंधको व प्रधानाचार्यो के उपर दबाव डाला जा रहा है। ऐसा होने नही दिया जायेगा जो लोकतंत्र के खिलाफ है।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा घबड़ा गई है। शिक्षक समाजवादी पार्टी के साथ है


