मथुरा: नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए कल्याण दास अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया गया है।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव ने इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अग्रवाल का विशाल अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संस्था एवं समाज के लिए अत्यंत मूल्यवान साबित होगा। उनके कुशल नेतृत्व व प्रेरणा से एनजीओ सेवा, सुरक्षा और राहत के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन “सुरक्षित समाज, सशक्त भारत” के संकल्प के साथ आपदा प्रबंधन और समाज सेवा के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।


