Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » नवरात्र मेला में उत्कृष्ट सेवा करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित, डीएम व एसपी ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह।

    नवरात्र मेला में उत्कृष्ट सेवा करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित, डीएम व एसपी ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 21, 2026

    रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।

    मीरजापुर। नवमी के दिन विन्ध्य महोत्सव के मंच पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्ण रजत कौशिक ने शारदीय नवरात्र में लगाये गये सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर व जोनल अधिकारियों, पुलिस अधिकारी, सफाई कर्मचारी, गोताखोर एवं सम्बन्धित विभाग के लगाये गये अधिकारियों को मेला सकुशल सम्पन्न कराने पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया है।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि शारदीय नवरात्र मेला को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और सेवा का महत्वपूर्ण अवसर था। मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए देश व विदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु विन्ध्याचल पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना, उन्हें सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराना तथा मेला क्षेत्र में शांति, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।

    जनपद व गैर जनपद के सभी अधिकारियों ने आपसी समन्वय, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप मेला व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सफलता मिली।

    जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की सफलता के पीछे अनेक विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सामूहिक परिश्रम, समर्पण और बेहतर तालमेल होता है।

    मेला क्षेत्र में तैनात सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    वहीं सफाई कर्मचारियों ने मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया तथा गोताखोरों ने जल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया।

    उन्होंने कहा कि मेला ड्यूटी के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया। भीड़ के दबाव के बीच संयम बनाए रखना, श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों की सुविधा का ध्यान रखना और आपात परिस्थितियों में तत्परता से कार्य करना प्रशासन की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनविश्वास अर्जित करने का माध्यम भी है। जब सभी विभाग एक टीम के रूप में कार्य करते हैं, तो बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

    जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, गोताखोरों तथा उन सभी कार्मिकों के योगदान की सराहना की, जो अक्सर पर्दे के पीछे रहकर व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है और किसी भी आयोजन की सफलता में सभी की सहभागिता समान रूप से आवश्यक होती है।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भी मेला ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी संबंधित कार्मिकों के कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान मेला व्यवस्था में योगदान देने वाले सभी कार्मिकों के मनोबल को बढ़ाने तथा भविष्य में और अधिक निष्ठा एवं उत्साह के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

    मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 कीर्ति कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी पर्यटन जूही प्रसाद एवं सेक्टर, जोनल, पुलिस अधिकारी, सम्मानित होने वाले कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसीतापुर: खैराबाद के जमैयतपुर के पास भीषण जाम, हाईवे पर फंसी न्यायाधीश की गाड़ी।
    Next Article जन्मभूमि सहार में भावुक हुए डॉ. असरफ अली शेख, बोले – रामलीला है जीवन जीने की पाठशाला, समिति को दिए 1 लाख 11 हजार
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    अवर अभियंता विनय वैस के कुशल नेतृत्व में नवरात्र मेले में रही निर्बाध बिजली आपूर्ति, जुझारू कर्मचारियों की हुई सराहना।

    October 21, 2026

    श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न।

    October 21, 2026

    संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने कोसी कलां में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    127 वर्ष पुराने ठा. महामाया देवी मंदिर में नवरात्रि पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन।

    By P.K. RastogiOctober 21, 20261

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृंदावन। शारदीय नवरात्रि 2026 के पावन पर्व पर वृंदावन दरवाजा स्थित 127…

    जन्मभूमि सहार में भावुक हुए डॉ. असरफ अली शेख, बोले – रामलीला है जीवन जीने की पाठशाला, समिति को दिए 1 लाख 11 हजार

    October 21, 2026

    नवरात्र मेला में उत्कृष्ट सेवा करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित, डीएम व एसपी ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह।

    October 21, 2026

    सीतापुर: खैराबाद के जमैयतपुर के पास भीषण जाम, हाईवे पर फंसी न्यायाधीश की गाड़ी।

    October 21, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    127 वर्ष पुराने ठा. महामाया देवी मंदिर में नवरात्रि पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन।

    October 21, 2026

    जन्मभूमि सहार में भावुक हुए डॉ. असरफ अली शेख, बोले – रामलीला है जीवन जीने की पाठशाला, समिति को दिए 1 लाख 11 हजार

    October 21, 2026

    नवरात्र मेला में उत्कृष्ट सेवा करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित, डीएम व एसपी ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह।

    October 21, 2026

    सीतापुर: खैराबाद के जमैयतपुर के पास भीषण जाम, हाईवे पर फंसी न्यायाधीश की गाड़ी।

    October 21, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026162

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026105

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.