रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। जनपद सीतापुर के खैराबाद क्षेत्र में जमैयतपुर के पास नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
जाम के चलते स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए कि जाम में न्यायाधीश की गाड़ी भी फंस गई।
आखिर हाईवे पर भीषण जाम लगने की वजह क्या है? जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब देखना होगा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।


