– गोवर्धन तहसील के गांव सहार में आयोजित रामलीला में पहुंचे डॉ. शेख, दी दशहरा की शुभकामनाएं।
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन तहसील के गांव सहार में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में प्रमुख समाजसेवी डॉ. असरफ अली शेख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉ. शेख ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन जीने की पाठशाला है। यह हमें माता-पिता के प्रति सम्मान, भाई-भाई के बीच प्रेम और संस्कारों का पाठ सिखाती है। भगवान राम के आदर्श आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।
डॉ. असरफ अली शेख एक प्रमुख समाजसेवी हैं। जहां कहीं भी पुण्य का काम होता है, जनहित का काम होता है, वहां वे सबसे आगे रहते हैं। उनका मानना है कि समाज के काम मिल-जुलकर ही होते हैं।
अपनी जन्मभूमि को लेकर भावुक होते हुए डॉ. शेख ने बताया कि सहार उनकी जन्मभूमि है। यहीं उन्होंने 40 वर्ष पूर्व अपना बचपन बिताया है। उनकी माता, बहन, भाई और गांव के बुजुर्ग सभी मिलकर रामलीला देखते थे। उस समय पूरे परिवार और ग्रामवासी एक साथ बैठकर कथा सुनते और धर्म के संस्कारों को सीखते थे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. शेख ने रामलीला समिति के सफल आयोजन और सांस्कृतिक परम्परा को संरक्षित रखने के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस पर समिति के पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए फूल-माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर गांव के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


