रिपोर्ट: विजय नागपाल।
वृंदावन। शारदीय नवरात्रि 2026 के पावन पर्व पर वृंदावन दरवाजा स्थित 127 वर्ष पुराने ठा. महामाया देवी मंदिर में कलश स्थापना के साथ नवरात्रि पूजन का शुभारंभ हुआ। अष्टमी पर भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए और भजनों पर झूमकर आनंद लिया।
दशहरे के दिन मंदिर प्रांगण में मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। इसके बाद कन्या-लांगुराओं को प्रसादी कराकर दक्षिणा दी गई। तत्पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के राजीव मित्तल सोनू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सभी धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए।
इस अवसर पर मोहिनी शर्मा, घनश्याम गौतम चौधरी, रामबाबू, अशोक कुमार गोला, योगेश आवा, बॉबी हाथी, ओमप्रकाश कौशिक, पंकज शर्मा, विशाल ठाकुर, बृजमोहन सैनी, हीरालाल, मुरारी पैथोलॉजी, प्रदीप चतुर्वेदी, कुल्लू चौबे, मनीष, मधु, अनीता और पप्पू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


