•विनोद यादव बने जिला प्रभारी, तीन पदाधिकारियों को दी गई 313 विधानसभा की जिम्मेदारी।
संत कबीर नगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।
पार्टी के फैजाबाद-गोरखपुर खण्ड शिक्षक MLC के जिला प्रभारी विनोद यादव ने पत्रांक 68 के माध्यम से जनपद संतकबीरनगर की विधानसभा क्षेत्र 313 खलीलाबाद में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जारी पत्र में बताया गया है कि विधानसभा 313 खलीलाबाद के तीन बूथों – 196 सेमरियांवा, 197 बघौली और 198 खलीलाबाद पर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्त सूची इस प्रकार है:-
1. श्री रामदरश यादव – पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग – मो. 9918340440
2. श्री महेन्द्र प्रताप यादव – जिला सचिव / पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ – मो. 9935191935
3. श्री रमेश चन्द्र यादव – विधानसभा अध्यक्ष 313 खलीलाबाद – मो. 9838897999
जिला प्रभारी विनोद यादव ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने बूथों पर पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जुट जाएं।


