बस्ती। प्रभावती पल्टूराम मानव सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से एनएच-27 स्थित फ्रेश फूड किंग रेस्टोरेंट, रजौली, संसारीपुर में जन सरोकारों के विभिन्न पहलुओं पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही चर्चा से निकले निष्कर्षों को आगे बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष कृष्णावती, संरक्षक डॉ. सीएम पटेल और सदस्य इंद्रावती मौजूद रहीं। किलकारी हॉस्पिटल के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएम पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
संगोष्ठी में इंजीनियर चंद्रशेखर वर्मा, संजय चौधरी, बसंत चौधरी, सुखराम पटेल, इंजीनियर केएम पटेल, डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. जेके कटियार, डॉ. संजय कुमार, लकी चौधरी, सत्य चौधरी, संजना, सीमा, निशा, अर्चना, रिया पटेल और रामपाल चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


