रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। विभिन्न शिकायतों के क्रम में बृहस्पतिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी भनवापुर संतोष कुमार शुक्ल द्वारा ब्लॉक के अमान्य विद्यालयों अथवा अमान्य कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए तत्काल संचालन बंद कराया गया । जिसमें आस्था इंग्लिश पब्लिक स्कूल तेनुई गैर मान्यता विद्यालय संचालित मिला । जबकि कई विद्यालयों में अमान्य कक्षाएं संचालित थी । सभी को तत्काल बंद कराते हुए बीइओ द्वारा नोटिस जारी की गई।
खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल के इस कदम से ब्लॉक के अमान्य विद्यालयों में हड़कंप मच गया। कई जागरूक नागरिकों ने कहा बीइओ द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को प्रतिदिन होना चाहिए जिससे अमान्य विद्यालय बंद हो सके।
इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी भनवापुर संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि इस तरह से सघन निरीक्षण समय समय पर चलता रहेगा। आज जिन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया उन्हें तत्काल बंद कराते हुए नोटिस जारी की गई है यदि पुनः संचालित मिलता है तो विधिक कार्यवाही संपादित की जाएगी।


