श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा संत समागम एवं कलश यात्रा का भव्य स्वागत।

Spread the love

मथुरा। शुक्रवार को धर्मनगरी मथुरा एक बार पुनः भक्ति और सनातन आस्था के रंग में सराबोर दिखाई दी, जब श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थित हनुमान गढ़ी खड़ेश्वरी बाबा महाराज के आश्रम पर 5 जून से 12 जून तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव से पूर्व निकाली गई भव्य कलश एवं संत समागम शोभायात्रा का स्वागत श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।

मंडी रामदास स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संत-महात्माओं, कथा व्यासों तथा कलश धारण किए महिलाओं का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में जय श्री राधे हरि बोल और जय श्रीराम के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा में सुसज्जित कलश, धर्म ध्वजाएं, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों एवं भक्तों की उमड़ी आस्था ने सभी को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था और समर्पण का परिचय दिया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को धर्म, संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश देने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा महोत्सव की मंगलमयी सफलता की कामना की।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक श्याम शर्मा, संरक्षक संजय शर्मा पिपरोनिया,महामंत्री अर्जुन पंडित (निकुंज),विनोद दीक्षित,राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित,महेश चंद्र शर्मा, नीरज वशिष्ठ पार्षद ,चन्द्र प्रकाश पुजारी,पंकज शर्मा बंशी वाले,पंकज पंडित,अजय शर्मा लाला, नरेश शर्मा बब्बू, नरेंद्र, हरीकिशन, डोमेश शर्मा, उमेश पंडित, यश, पीयूष, टिंकू पंडित,हेमंत शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *