अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर में किया गया विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन।

Spread the love

धामपुर(बिजनौर )। अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर के कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता अवधेश कुमार शर्मा एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण किया गया ।

खण्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अधिशासी अभियंता के आवाह्न पर विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करने, अनावश्यक प्लास्टिक उत्पाद का परित्याग करने , नदियों एवं जलस्रोतों की साफ-सफाई पर ध्यान केन्द्रित करने का संकल्प लिया।

अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से लड़कर पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हरा-भरा बनाया जा सके। पर्यावरण दिवस का इतिहास और इसका उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना है कि वे पर्यावरण का हिस्सा हैं । लोगों को यह समझाना कि यदि हम आज प्रकृति का ध्यान नहीं रखेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी रहने योग्य नहीं बचेगी। पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियों जैसे प्लास्टिक प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिए व्यक्तिगत और वैश्विक स्तर पर कदम उठाना।

इस दौरान जूनियर इंजीनियर नवीन शर्मा, शिवेन्द्र भारद्वाज, नरेश कुमार, गजेंद्र चौहान, प्रधान सहायक राजाराम, सुधीर गोपाल, सुनील कुमार, वरिष्ठ सहायक मायाराम, पवन कुमार, पुनीत कुमार, दिग्विजय सिंह, विजेन्द्र राणा, खेवेन्द्र सिंह, विपिन चौहान, शिवकुमार, अरविन्द सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *