डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जनपदवासियों से किया अपील।

Spread the love

संत कबीर नगर। विश्व पर्यावरण दिवस-05 जून के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण करते हुए जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने की अपील करते हुए कहा की पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाये और उसकी देखभाल भी करें।

उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं स्वच्छ व समृद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु इस वर्ष की थीम एक पेड़ मां के नाम पर सभी वृक्षारोपण करें और अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक करें तथा पर्यावरण के महत्व को भी बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *