•राधा नगर गुरुद्वारे में सजेगा कीर्तन दीवान, बाद में होगा गुरु का लंगर
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राधा नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में 27 अक्टूबर, मंगलवार को श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम छह बजे से रात आठ बजे तक कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इसके बाद गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संगत गुरबाणी कीर्तन का श्रवण कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करेगी।
कमेटी ने लंगर सेवा में सहयोग करने के लिए संगत से अपने-अपने घरों से प्रसादे तैयार करके लाने का अनुरोध किया है। दाल का प्रसाद गुरुद्वारा साहिब में तैयार किया जाएगा।
कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से तन-मन-धन से गुरु घर की सेवा में सहयोग करने और सरबत के भले की अरदास करने की अपील की है।
आयोजक : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, राधा नगर, मथुरा।


