रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण की महिला हरसमेंट समिति का अध्यक्ष (चेयरमैन) बनाया गया है।
यह आदेश मोटर दुर्घटना अधिकारी मथुरा के पीठासीन अधिकारी राजेश चौधरी ने जारी किया है।
पीठासीन अधिकारी श्री चौधरी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के पत्र संख्या-15185/ एडमिन-जीेद्वितीय दिनांक 16.11.2026 द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय में याचिका (सिविल) नं0-1254/2025 (गीता रानी बनाम भारत संघ एवं अन्य) में पारित निर्देश दिनांकित 06.01.2026 एवं 15.10.2026 के अनुपालन में इस अधिकरण में माननीय उच्च न्यायालय के परिपत्र संख्या-29/2009 दिनांक 30.05.2009 तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के निर्देशानुसार कमेटी गठित करने हेतु अपेक्षा की गयी है, जिससे महिलाओं के यौन उत्पीडन से संबंधित शिकायतों की जांच एवं निस्तारण किया जा सके।
इस अधिकरण में एक मात्र महिला कर्मचारी श्रीमती साधना सक्सैना है तथा इस अधिकरण में कोई महिला अधिवक्ता नियमित रूप से नही आती है। उक्त निर्देशों के अनुसार किसी महिला अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की अपेक्षा की गयी है।
उक्त निर्देश के अनुसार निम्न प्रकार कमेटी गठित की जाती हैं। जिसमें स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट श्रीमती अल्का उपमन्यु एडवोकेट को अध्यक्ष , एवं सदस्य श्रीमती साधना सक्सैना (आशुलिपिक), मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मथुरा सदस्य, लालचन्द (सहायक लेखाकार), मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मथुरा सदस्य, श्री घनश्याम सैनी (लिपिक), मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मथुरा सदस्य हैं।
श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट के मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण की महिला हरसमेंट समिति का अध्यक्ष बनने पर बार के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सचिव मनोज शर्मा वरिष्ट अधिवक्ता ओपी उपाध्याय, बार के पूर्व अध्यक्ष अजित तेहरिया, गिर्राज सिंह सिसौदिया, ब्रजेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, ओमवीर सारस्वत, सुश्री रमा सारस्वत एडवोकेट,नरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रनत शर्मा ,राजेश तरकर
जय प्रकाश शर्मा, राजेश चतुर्वेदी एवं दर्जनों अधिवक्ता और समाजसेवी और राजनेता और, अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की धर्मपत्नी है।


