अयोध्या में साधु-संतों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता की जय का जयघोष।

Vijaydoot News

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में साधु संतो द्वारा हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा अयोध्या के नया घाट से शुरू हुई और अयोध्या नगरी में घूमते हुए टेढ़ी बाजार तक जा कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा को काफी हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। इसमें अयोध्या के कई बड़े संत और अयोध्या के स्थानिय लोग शामिल हुए।
बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री के आह्वान पर अयोध्या में संतों ने हर मंदिर तिरंगा अभियान भी शुरू किया है। इसी क्रम में आज श्रीराम नगरी अयोध्या के साधु संतो ने एकजुट होकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *