मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : संदीप सिंह

Spread the love

मथुरा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला महानगर इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मथुरा प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह कालखंड विश्वास, विकास, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 100 प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया है। डीबीटी और आधार आधारित सत्यापन व्यवस्था के माध्यम से करोड़ों रुपये की बचत करते हुए वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा योजना एवं लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बना है। भारतनेट परियोजना ने ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल क्रांति से जोड़ने का कार्य किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल और ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा दी है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और राष्ट्र गौरव के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय हैं तथा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ शहरों से लेकर गांवों तक पहुंचा है। स्वच्छता, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्य ऐतिहासिक हैं और आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने वाले हैं।

राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल विकास की कहानी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, राष्ट्रहित के संकल्प और सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण की यात्रा हैं। आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

इस अवसर पर विधायक राजेश चौधरी कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, संजय शर्मा, मलय राठौर, पूजा चौधरी, कल्पना गर्ग, दीपक गोला, अंकुर, हेमंत खंदौली, के.के. गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी , महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, अनिल चौधरी, अंकुर गुर्जर, प्रणय पाराशर, आशीष शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, राकेश तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *