रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में 19 जून को प्रातः 10 बजे बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में हिंदी पत्रकारिता विषय पर एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

गोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, देश के वरिष्ठ पत्रकारों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु (एडवोकेट) ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल एवं सोशल मीडिया तथा यूट्यूब से जुड़े सभी पत्रकारों एवं समाज चिंतकों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।