डीएम ने जल जीवन मिशन की सतही पेयजल योजना की प्रगति की समीक्षा की।

Spread the love

मथुरा। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित सतही पेयजल योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों हेतु निर्माणाधीन गंगाजल परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था APCO को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, क्षतिग्रस्त सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण पुनर्स्थापन (Road Restoration) सुनिश्चित करने तथा सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए जनसुविधा को प्रभावित न होने देने पर विशेष बल दिया।

बैठक में कार्यों से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), सहायक अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) तथा कार्यदायी संस्था APCO के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *