रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राया के प्रमुख सराफा व्यवसाई श्याम बाबू वर्मा के असामयिक निधन पर स्वर्णकार समाज के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने शोक जताते हुए कहा कि श्याम बाबू वर्मा का निधन अपूर्णीय क्षति है।स्वर्गीय श्याम बाबू वर्मा द्वारा पूर्व में मथुरा जनपद में पहली बार स्वर्णकार समाज की जनगणना कर स्मारिका का प्रकाशन कराने जैसा ऐतिहासिक कार्य भी किया जा चुका है।
शोक व्यक्त करने वालों में ओमप्रकाश वर्मा पलसों वाले, भगवती वर्मा,मुकेश वर्मा,घनश्याम वर्मा, आशीष वर्मा,श्याम वर्मा आदि प्रमुख हैं।