मथुरा में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया वृहद पौधरोपण।

Spread the love

मथुरा। जनपद में संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वृहद स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी (वृक्षारोपण) एम.पी. अग्रवाल ने कामर में स्थापित लाडली वन में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा तथा जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने भी पौधे लगाए।

मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन स्थित वनभूमि में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत वृहद पौधरोपण किया। उनके साथ उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार भी उपस्थित रहे।

बल्देव विधायक पूरन प्रकाश ने ग्राम पंचायत भरतिया में विकसित लाडली वन में पौधरोपण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, उप जिलाधिकारी महावन ऊषा सिंह तथा खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने भी पौधे लगाए।

मांट विधायक राजेश चौधरी ने ब्लॉक मांट के भद्रवन स्थित लाडली वन में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मांट दीपिका मेहर एवं खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ ने भी सहभागिता की।

गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने ग्राम पैठा स्थित चतुर्भुज मंदिर के समीप पौधरोपण किया। उनके साथ उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने ग्राम पंचायत जैत में विकसित लाडली वन में पौधरोपण किया। इस अवसर पर संबंधित खंड विकास अधिकारी ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *