महंगाई, भ्रष्टाचार व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज मांट तहसील पर कांग्रेस का प्रदर्शन।

Vijaydoot News

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, कथित चढ़ावा/चंदा चोरी तथा जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में 23 जुलाई को मांट तहसील पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में पार्टी की ओर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे मांट तहसील परिसर में “हल्ला बोल” प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होगा।

कांग्रेस ने जिला पदाधिकारियों, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई तथा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगी और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *