रिपोर्ट: विजय नागपाल।
कोसीकलां: वृंदावन के रुक्मिणी विहार स्थित एक गेस्ट हाउस संचालक और उसके लोगों द्वारा दो दिन पहले किराए के कमरों की धरोहर राशि वापस मांगने पर युवती और युवक पर किए हमले के मामले में ब्राह्मण समाज ने रोष व्यक्त किया है। अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी नही हुई तो विप्र समाज सड़को पर उतरकर प्रर्दशन करेगा। हमले में घायल युवक ब्राह्मण सभा कोसीकलां के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुभाष चंद्र शर्मा के पुत्र हैं।
छत्तीसगढ़ निवासी मेघा साहू एवं ब्राह्मण महासभा कोसीकलां के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा के पुत्र अनुराग शर्मा ने वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित गेस्ट हाउस में कमरे किराए पर लिए थे। एग्रीमेंट के अनुसार 3 मंजिल पर दो-दो कमरे देना प्रस्तावित था। एग्रीमेंट को ना मानते हुए गेस्ट हाउस संचालक ने केवल दो मंजिल पर ही कमरे दिए। तीसरी मंजिल पर कुछ दिन बाद देने की बात कहता रहा लेकिन उसने नहीं दिया।
युवती मेघा साहू एवं अनुराग शर्मा ने गेस्ट हाउस स्वामी से जमा रकम देकर हिसाब करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा युवक व युवती अपने माता पिता को लेकर गेस्ट हाउस पर हिसाब करने पहुंची तो पैसा न लौटाकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित युवक के पिता ने भी भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय को अवगत कराया है।
ब्राह्मण सभा पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पालीवाल, वेदराम शर्मा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार को तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। घायल अनुराग को उपचार को भेज दिया। चिकित्सक ने पीड़ित से सुविधा शुल्क की मांग की पीड़ित के न देने पर मामूली रिपोर्ट बना कर भेज दिया। तीन दिन से घायल अनुराग थाने के चक्कर लगा रहा है। अनुराग के पिता सुभाष चंद्र शर्मा का आरोप है कि आरोपी बार-बार दबाव बना रहा है।
अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो समाज सड़को पर उतरकर विरोध प्रर्दशन करेगा। बैठक में राम प्रसाद शर्मा, मनोज त्यागी, दीनबंधु, देवेश त्यागी, देवदत्त, मनोज शर्मा, गिरधारी, मनीष आदि थे।