मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान एक दिन अनुपस्थित पाए गए 279 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का रोका गया वेतन/मानदेय बहाल कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रांक बे0शि0/0760-77/2026-27 दिनांक 13.08.26 के तहत आदेश जारी करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिक्षकों/कर्मचारियों ने एक या एक से अधिक दिवस का वेतन/मानदेय कटौती के विरुद्ध प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, उनका प्रकरण विचारोपरांत स्वीकृत किया जाता है।
उपरोक्तानुसार आदेश में कहा गया है कि संबंधित शिक्षक/कर्मचारी भविष्य में टाइम एंड मोशन व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन करें। यदि दोबारा अनुपस्थित पाए गए तो उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश बेसिक शिक्षा विभाग, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।