अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।

Vijaydoot News

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति, मथुरा के तत्वावधान में रमेश सैनी के नेतृत्व में जनकल्याणी मातेश्वरी एवं इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊंच-नीच और आडंबर के विरुद्ध आवाज उठाई तथा जनसेवा एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर को पराधीन भारत में नारी सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रमेश सैनी, संजय कुमार बीडीसी, लुकेश कुमार राही, सुमित कुमार, सुनील पटवारी, राजगब्बर, आकाश बाबू, पप्पू एवं राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।