छाता शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर दंडवत करते हुए धरना स्थल पहुंच रहा युवक।

Vijaydoot News

मथुरा। छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में अब एक युवक अनोखे तरीके से अपनी सहभागिता दर्ज कराने जा रहा है। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी कन्हैया देर रात से दंडवत करते हुए धरना स्थल की ओर रवाना हुआ है।

कन्हैया हाथ में गन्ना लेकर दंडौती देते हुए छाता शुगर मिल स्थित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचेगा और वहां आंदोलन में शामिल होकर मिल को पुनः चालू कराने की मांग का समर्थन करेगा।

बताया जा रहा है कि कन्हैया का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग को मजबूती से उठाना और सरकार एवं प्रशासन का ध्यान छाता शुगर मिल को चालू कराने की ओर आकर्षित करना है। उसके इस अनोखे तरीके की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।