श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

Vijaydoot News

मथुरा। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। अधिकारियों ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।