•इकोरापुर में विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच
•समाजसेवी लालजी शुक्ला ने किया दंगल का उद्घाटन, बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामीण
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी
औरैया। क्षेत्र के इकोरापुर गांव में विशाल दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन समाजसेवी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने किया। उद्घाटन के बाद अखाड़े में उतरे पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोरदार दांव-पेंच आजमाए। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
इस दौरान आयोजक मंडल की ओर से लालजी शुक्ला का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि दंगल जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत रखने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में महेंद्र त्रिपाठी, दंगल के अध्यक्ष हनी यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव, सचिव हर्षित यादव, महासचिव शमशाद खान, उपाध्यक्ष डॉ शिवदत्त दिवाकर, संयोजक गौरव यादव, प्रधान बिरिया अंशुल गौतम, मेला सचिव सचिन यादव शिव पूजन पहलवान और कार्यक्रम संचालक संदीप राणा समेत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

