•डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन के प्रयासों से पूर्वांचल की प्रतिभाएं गुजरात में दिखाएंगी अपनी नवाचारी गतिविधियाँ।
•लैब सॉल्यूशन्स के निदेशक संजीव कुमार एवं निगमा नंद अग्रहरि, दिनेश यादव, बृजेश यादव, अंजनी मिश्रा, आलोक साहनी, आकाश साहनी, राजेंद्र कुमार आदि के साथ ही नवापार ग्रामवासियों ने टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
गोरखपुर। पूर्वांचल के विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के राष्ट्रीय मंच से जोड़ने की दिशा में डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन (DANSF), गोरखपुर को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गुजरात के अंकलेश्वर में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित छठवें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर के 23 विद्यार्थियों एवं 8 शिक्षकों/ मेंटर्स का भी चयन हुआ है। इस पूरी टीम को लैब सॉल्यूशन्स के निदेशक संजीव कुमार एवं अन्य सहयोगियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
इस आयोजन में विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार संबंधी क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। आयोजन में रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन, एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल काउंसिल ऑफ यंग साइंटिस्ट, नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स साइंटिस्ट, संकल्प दीप ट्रस्ट सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग है।
चयनित विद्यार्थियों में गोरखपुर से आदित्य यादव और अंशिका यादव, कुशीनगर से श्याम जी और अभिनव कुमार, महराजगंज से शुभम यादव, अमित विश्वकर्मा, काजल निषाद, कोमल जायसवाल, श्रेयांशी रौनियार और अंकित श्रीवास्तव शामिल हैं। बस्ती से दिव्यांश चौधरी, अमरमणि पांडे, आदित्य सोनी, अनंत पांडे, अरुण, तेजस राठौर और कृष्णा वर्मा का चयन हुआ है। सिद्धार्थनगर से दीपक कुमार, अवंतिका, शिवांगी, अनुज कुमार, आंचल, बिंद्रावती, और नेहा चयनित हुए हैं। इनमें आरपीआईसी, महराजगंज सहित पूर्वांचल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी शामिल हैं।
फाउंडेशन की संस्थापक प्रिया यादव और सह-संस्थापक सरोज के नेतृत्व में संस्था विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। इस प्रयास में डे एंड नाइट स्पेस इनोवेशन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, कुरत्रिम स्पेस टेक एलएलपी, भारत विज्ञान यात्रा, आरपीआईसी महराजगंज, कासिम इंटर कॉलेज सिद्धार्थनगर, स्मार्ट स्टडी क्लासेज कुशीनगर, प्रैक्सिस विद्यापीठ बस्ती, क्रिस्तुराजा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल गोरखपुर, एसआरएल अकादमी सिद्धार्थनगर, लैब सॉल्यूशन्स हरियाणा, स्पेस टू स्पेस, कलाग्रह मध्य प्रदेश, इंडोप्लैनेटएक्स स्पेस वॉल्ट एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड रुड़की, ए.डब्ल्यू. इंटरप्राइजेज तमिलनाडु और केपी टेक्नो लाइफ अमरावती, महाराष्ट्र का सहयोग रहा है।
इस अवसर पर डॉ. चंद्रमौली जोशी, डॉ. जे.जे. रावल, डॉ. दिलीप भट्ट, डॉ. ए.सी. माथुर, डॉ. आलोक माथुर, डॉ. एस.पी. व्यास, इंजीनियर जयंत पी. जोशी, प्रो. हरिओम वत्स, प्रो. चंद्रमौली सोलंकी, प्रो. मुकेश कुमार, चित्रा सिंह, परिधि व्यास, कावेरी यादव, इरितिका यूसुफ, अज़हर यूसुफ, इंजीनियर वी.एन. राव रेड्डी, डॉ. राजेश ठाकुर, डॉ. पर्वथालु कालाकोंडा, डॉ. प्रदीप कुमार, प्रो. आर.आर. एलांगेवन, डॉ. अमित, डॉ. चक्रपाणी पटनायक, अरविंद सिंह पटेल, हरिकेश यादव, डॉ. राहुल व्यास, हरिशंकर, विजय कुमार, राम कृपाल, मुस्तन शेरूल्लाह, अमरेश कुमार, गड्डालेय श्रुति हर्षिणी, अनुराधा, भारती एस. राज, डॉ. अंकित कुमार, कार्तिक परिधि, सतीश रमेश, बृजेश यादव, नवीन कुमार, सत्यराम, डॉ दुर्गेश शाही, जय प्रकाश ओझा,श्रीमती मनीषा सिंह प्रधानाध्यापिका,श्रीमती आनंदमई पांडे, श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती शालिनी त्रिपाठी, श्री दिनेश कुमार यादव देवेंद्र कुमार, एस.टी. अली, रोहित कुमार, दिशांक श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, डॉ. देवेंद्र शुक्ला, डॉ. के. एझिलन, गजेंद्र त्रिपाठी, मारुत पांडे, अनुराग श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, अभिनाश, आलोक कुमार, शक्ति सिंह,दीपक, राकेश कुमार श्रवण,राज नरायन,प्रसून शुक्ला और खगोलविद अमर पाल सिंह सहित अनेकों वैज्ञानिक जगत के लोगों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
टीम डे एंड नाइट स्पेस फाउंडेशन के अनुसार, यह उपलब्धि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। गुजरात में यह सहभागिता विद्यार्थियों को नया अनुभव प्राप्त करने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगी।


