Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की 75वीं जन्म जयंती पर सेवा, श्रद्धा, संत सम्मान और संस्कृति को समर्पित भव्य आयोजन।

    स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की 75वीं जन्म जयंती पर सेवा, श्रद्धा, संत सम्मान और संस्कृति को समर्पित भव्य आयोजन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 23, 2026

    •परिणय गार्डन में ब्रज क्षेत्र के साधु-संतों के लिए प्रसादी, वृंदावन में ‘हमारे राम’ का भव्य मंचन तथा गोवर्धन, बरसाना एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विशेष पोशाक एवं फूल बंगला दर्शन

    मथुरा-वृंदावन। स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप अपने संस्थापक स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की 75वीं जन्म जयंती (हीरक जयंती) के अवसर पर सेवा, श्रद्धा, संत सम्मान एवं आध्यात्मिक मूल्यों को समर्पित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से उनके प्रेरणादायी जीवन, धार्मिक आस्था और समाज के प्रति सेवा भावना को स्मरण किया गया।

    स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी एक दूरदर्शी उद्यमी, कर्मठ व्यक्तित्व एवं सिद्धांतों के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने सीमित संसाधनों से अपनी व्यावसायिक यात्रा प्रारंभ की और मेहनत, ईमानदारी तथा विश्वास के बल पर ‘स्वीटी सुपारी’ को विशिष्ट पहचान दिलाई। व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी, पारिवारिक संस्कार, धार्मिक आस्था और मानवीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा।
    उनके आदर्शों और विरासत को उनके सुपुत्र एवं एम. आर. ग्रुप के चेयरमैन श्री सुनील कुमार अग्रवाल जी तथा पौत्र एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लव कुमार बंसल जी आगे बढ़ा रहे हैं।

    हीरक जयंती के उपलक्ष्य में बीते 18 अक्टूबर 2026 को ग्रीन वैली में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से सेवा एवं जनकल्याण की उस भावना को आगे बढ़ाया गया, जो स्वर्गीय श्री अग्रवाल जी के जीवन का अभिन्न हिस्सा रही।

    20 अक्टूबर 2026 को प्रात: परिणय गार्डन में ब्रज क्षेत्र के 551 साधु-संतों के लिए भव्य प्रसादी का विशेष आयोजन किया गया इसमें ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों से साधू-संतों एवं ब्रजवासियों की सहभागिता रही। संत सेवा, अन्नदान और ब्रज समाज के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की भावना से आयोजित यह प्रसादी स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी के धार्मिक संस्कारों, सेवा भावना और संतों के प्रति आदर को समर्पित रही।

    इसी क्रम में 20 अक्टूबर को गोवर्धन स्थित श्री दानघाटी मंदिर, बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर एवं मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर जी की विशेष पोशाक एवं भव्य फूल बंगला दर्शन का आयोजन स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप परिवार की ओर से किया गया।

    इन तीनों पवित्र स्थलों से स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी का विशेष आत्मीय एवं आध्यात्मिक जुड़ाव रहा। वे अपने जीवनकाल में इन स्थानों पर श्रद्धापूर्वक दर्शन करने जाया करते थे। उनकी इसी गहरी आस्था और भावनात्मक लगाव को स्मरण करते हुए परिवार द्वारा इन धार्मिक आयोजनों का संकल्प लिया गया है। यह आयोजन उनके आराध्य ठाकुर जी के चरणों में परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करने का माध्यम है।

    हीरक जयंती के मुख्य सांस्कृतिक आयोजन के अंतर्गत मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम, गीता शोध संस्थान में फेलिसिटी थिएटर की बहुचर्चित नाट्य प्रस्तुति हमारे राम’ का भव्य मंचन किया गया।

    यह प्रस्तुति भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों को भव्य मंच सज्जा, संगीत एवं प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से जीवंत करती है। इसमें राहुल आर. भूचर प्रभु श्रीराम, आशुतोष राणा रावण, दानिश अख्तर भगवान हनुमान, तरुण खन्ना भगवान शिव तथा अमृता परिहार माता सीता की भूमिका में नजर आयीं।

    भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों और स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी के सिद्धांतनिष्ठ जीवन के बीच भावनात्मक एवं वैचारिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए इस विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है। यह मंचन उनके आदर्शों, संस्कारों और जीवन दर्शन को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।

    हीरक जयंती की तैयारियों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री कन्हैयालाल अग्रवाल जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उनके निरंतर स्नेह, अनुभव और सहयोग के प्रति एम. आर. ग्रुप परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।

    स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप की पूरी टीम पिछले लगभग तीन महीनों से हीरक जयंती की तैयारियों में समर्पण भाव से जुटी हुई है। मंच व्यवस्था, सजावट, फोटोग्राफी, भोजन, अतिथि सत्कार एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े सहयोगियों और उनकी टीमों का योगदान भी सराहनीय है। ग्रुप परिवार सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है।

    एम. आर. ग्रुप परिवार के लिए यह हीरक जयंती अपने संस्थापक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने, संत सेवा एवं ब्रज समाज के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके प्रेरणादायी जीवन मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक भावपूर्ण अवसर है।

    स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप परिवार स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की पावन स्मृति को नमन करते हुए उनके द्वारा स्थापित सेवा, सत्यनिष्ठा, धर्म, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के आदर्शों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराता है।
    ——–

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराष्ट्रीय टेक्नो फेस्टिवल में प्रतिभाग करने गुजरात रवाना हुई 31 विशेष सदस्यीय टीम।
    Next Article पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू, डीएम ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने कोसी कलां में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति किया जागरुक।

    October 23, 2026

    28 करोड़ से बनेगा मॉडल कंपोजिट विद्यालय, बीएसए ने परखी गुणवत्ता।

    October 23, 2026

    हिन्दुस्तान डांडिया नाइट में गरबा की धुनों पर झूमे मथुरावासी।

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    औरैया

    अनंतराम टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत।

    By P.K. RastogiOctober 23, 20261

    •सैकड़ों सपाइयों ने किया अभिनंदन, एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने…

    दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से हुई निगरानी।

    October 23, 2026

    शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में डीएलएड संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं उपाध्यक्ष चौधरी रोहन सिंह ने किया मतदान।

    October 23, 2026

    कड़ी सुरक्षा के बीच मिश्रिख में एमएलसी चुनाव का मतदान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी।

    October 23, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    अनंतराम टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत।

    October 23, 2026

    दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से हुई निगरानी।

    October 23, 2026

    शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में डीएलएड संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं उपाध्यक्ष चौधरी रोहन सिंह ने किया मतदान।

    October 23, 2026

    कड़ी सुरक्षा के बीच मिश्रिख में एमएलसी चुनाव का मतदान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी।

    October 23, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026162

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026106

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.