•आरएसएस के सहयोग से आयोजित कैंप में 200 से अधिक मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।
•जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के मार्गदर्शन में ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा ग्राम गढ़ी बेरी में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के मंशानुरूप मथुरा के सैकड़ों गाँवों में पहले भी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा चुकी हैं, और इसी कड़ी में यह नया शिविर लगाया गया।
यह शिविर केएम मेडिकल कॉलेज की प्रचार-प्रसार टीम और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता नेत्रपाल सिंह के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर के दौरान ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।
शिविर में केएम हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं और मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं।
इस दौरान स्त्री रोग विभाग: डॉ. अंशू, मेडिसिन विभाग: डॉ. नीतू पांडेय, ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग): डॉ. आयुष, ईएनटी विभाग: डॉ. प्रतीक्षा, बाल रोग विभाग: मनजीत, ड्रामा विभाग: विदुषी , नेत्र रोग विभाग: डॉ. सचिन ने सर्दी-जुकाम, एलर्जी, हड्डी और नेत्र रोगों से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया।
आरएसएस के नेत्रपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 200 से अधिक बीमार लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है और वे स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।


