•अवैध निर्माण और निगरानी में लापरवाही पर गिरी गाज, अब तक कई अधिकारियों पर कार्रवाई लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित भीषण अग्निकांड के बाद जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष आईएएस प्रथमेश कुमार ने जांच के आधार पर पांच और इंजीनियरों एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में संजय शुक्ला (इंजीनियर), आनंद मिश्रा (इंजीनियर), शिवेंद्र शुक्ला (इंजीनियर), हेमंत कुमार (इंजीनियर) तथा हरपाल (सुपरवाइजर) शामिल हैं। एलडीए की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस भवन में भीषण आग लगी, वहां…
Author: P.K. Rastogi
सहजनवा। सरकार के नए निर्देश के तहत सामान्य जर्किन में डीजल बिक्री पर रोक लगने से सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के छोटे किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में पंपिंग सेट चलाकर धान की नर्सरी, रोपाई एवं सब्जी की फसलों को बचाने के लिए किसानों को दो-चार लीटर डीजल की आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर जर्किन में डीजल नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जून का महीना खेती-किसानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस समय धान की बेहन (नर्सरी), रोपाई तथा…
मृतक मनोज की फाइल फोटो
शिकायतकर्ता: छोटू
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के मंगल छपरा गांव में एक 45 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जून की देर रात करीब 12 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मंगल छपरा निवासी शीला गौंड (45 वर्ष) पत्नी बृजलाल ने घर के बगल स्थित बगीचे में एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतका के…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर/मिश्रिख। नगर पालिका मिश्रिख के मोहल्ला चंद्रपुर (वार्ड संख्या-21) के निवासियों ने भीषण गर्मी के बीच लगातार लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण पंखे ठीक से नहीं चल पा रहे हैं और बल्बों की रोशनी भी बेहद कम रहती है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मोहल्ले के निवासियों के अनुसार रात्रि के समय बिजली की स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बार घंटों तक बिजली गुल रहती है तथा आपूर्ति होने…
•मथुरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, जिले में करीब पांच लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस क्षेत्र, तहसील, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद के ग्राम यौरा स्थित श्री बालाजी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विराम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भजन-कीर्तन, जयघोष और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचिका अनुप्रिया किशोरी जी ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रेरणादायक प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और…
•आशूरा के अवसर पर कहा— राम की मर्यादा, अली का न्याय और हुसैन का साहस ही मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकता। विशेष संवाददाता। आशूरा के उपरांत अपने संदेश में स्वामी सारग जी महाराज ने कहा कि कर्बला केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, करुणा और मानव गरिमा की रक्षा का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजरत अली और इमाम हुसैन को किसी एक धर्म, संप्रदाय या भूगोल तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि उनका जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्चे के प्रश्न—”हुसैन कौन थे और अली कौन थे?”—का…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रविवार को मोहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में 12 मोहर्रम को हज़रत इमाम हुसैन की शाहदत की याद में परम्परागत क्षेत्र सरांय भरतपुर गेट से अलम, अखाड़ा व सोयम प्याला (तीजा) का जुलूस पूरे जोश और अकीदत के साथ निकाला गया। मौहम्मद यासीन के नेतृत्व में अलम सोयम प्याला और उस्ताद हाजी सलीम, खलीफा इरशाद बेग की अगुवाई में अखाड़ा रवाना हुआ।जुलूस जैसे ही भरतपुर गेट चौराहे पर पहुंचा वहां पर उस्ताद खलीफाओं ने लाठी, बनेठी और तलवार के हैरतअंगेज करतब दिखाए। एक तरफ़ आकर्षक फूलों से सजा सोयम प्याला सबके आकर्षण का केंद्र…
