रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार ने की। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, रिजर्व मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक नोडल अधिकारी, केंद्र प्रभारी एवं जनपदीय नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर 2, 3 एवं 4 जुलाई 2026 को परीक्षा दो पालियों में…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं पूर्व विधायक हुकुम चंद्र तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक भव्य अभिनंदन ग्रंथ प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं प्रबुद्धजनों से लेख आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही उनके नागरिक अभिनंदन का भी आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में 27 जून को कुलपति एवं अभिनंदन ग्रंथ समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन समिति के सचिव डॉ. देव प्रकाश ने किया। इस अवसर पर प्रधान संपादक डॉ. उमेश चंद्र…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने शासकीय कार्यों में लापरवाही, गुटबाजी और अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एक शिकायती पत्र के बाद खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र और छाता की संयुक्त समिति ने इस मामले की स्थलीय जांच की थी, जिसकी रिपोर्ट 18 जून 2026 को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि दोनों शिक्षकों के आपसी विवाद के कारण स्कूल में गुटबाजी को बढ़ावा मिल रहा था और शैक्षिक माहौल पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक हरी सिंह बिना किसी अन्य शिक्षक को चार्ज दिए ही अवकाश पर चले…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में तथा उप नियंत्रक कश्मीर सिंह एवं सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में, वार्डन पोस्ट संख्या-1 के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर इं. अशोक यादव के संयोजन में यमुना किनारे घाटों पर और गोकुल बैराज पर एक विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इन मुख्य पड़ावों और विश्राम स्थलों पर टीम द्वारा वृहद स्तर पर साफ-सफाई की गई तथा बिखरे हुए प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान ब्रजभूमि की पवित्रता बनाए रखने…
•नौका विहार करते श्रीश्री गौर निताई पर किया भक्तों ने पुष्प वर्षा•आम के फलों से निर्मित कुंज ने मोहा भक्तों का मन रिपोर्ट: विजय नागपाल। वृन्दावन। गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाए जाने वाले पवित्र पानीहाटी चिउड़ा-दही महामहोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी भक्ति वेदांत मार्ग स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में आज दंड महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति-भाव के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। प्रातःकालीन मंगल आरती के साथ प्रारंभ हुए इस भव्य महोत्सव में भगवान…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी के प्रदेश महामंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार ब्रजभूमि मथुरा आगमन पर उनके आवास पर श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर राजेश चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने समिति के सदस्यों के साथ प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को भगवान वामन का पावन चित्रपट भेंट…
के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स, गोरखपुर द्वारा संस्था बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद की कालातीत प्रबंध समिति के निर्वाचन के लिए उन्हें निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। इसके क्रम में संस्था की नई प्रबंध समिति के चुनाव हेतु 14 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, संत कबीर नगर में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है— उन्होंने बताया कि नाजिमे-आला, नायब…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जिला अस्पताल के MCH विंग में स्थापित पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया सहित संबंधित चिकित्सक एवं प्रतिरक्षण चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को डोर-टू-डोर पहुंचकर पोलियो की ड्राप पिलाई जाए, कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बाताया गया कि जनपद संत कबीर नगर…
•भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, मीडिया प्रभारियों को दिए प्रभावी संवाद और संगठनात्मक दायित्व के टिप्स। के.के. मिश्रा, संवाददाता संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन शनिवार को आयोजित समापन सत्र में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुबाष यदुवंश ने सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच सतर्कता, जिम्मेदारी और डिजिटल अनुशासन अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल एवं सोशल मीडिया जन-कल्याणकारी योजनाओं, सरकारी उपलब्धियों और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। साथ ही कार्यकर्ताओं का…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पल्स पोलियो अभियान रैली स्कूल के बच्चों के द्वारा बैण्ड बाजे एवं उल्लास के साथ पल्स पोलियो जागरूकता हेतु निकाली गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि कि जन-जागरूकता एवं आमजन के पूर्ण सहयोग से ही पोलियो जैसी बीमारी का उन्मूलन कर पाना सम्भव हुआ है। दिनांक 28 जून, 2026 को जनपद में बूथ दिवस का आयोजन किया जायेगा…
