सिद्धार्थनगर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड नौगढ़ में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही,जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर,विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा फीता…
Author: P.K. Rastogi
•फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर ऐप के माध्यम से होगी यूरिया, डीएपी एवं एनपीके की बिक्री, शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि दिनांक-15 जून 2026 से उर्वरक बिक्री के लिए फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर ऐप के माध्यम से बुकिंग के पश्चात उर्वरक (यूरिया, डी0ए0पी0 एवं एन0पी0के0) प्राप्त किया जायेगा। यदि किसी किसान भाई को निजी दुकान से उर्वरक बुकिंग करने अथवा उर्वरक प्राप्त करने में समस्या होती है तो अपने विकास खण्ड के निम्न विवरणानुसार सहायक विकास अधिकारी (कृषि) तथा सहकारी समिति से उर्वरक क्रय करने में समस्या आती…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में लगातार बढ़ रहे पत्रकार उत्पीड़न, झूठे मुकदमों, प्रशासनिक उपेक्षा और पुलिस की कथित मनमानी के खिलाफ सोमवार को विभिन्न समाचार पत्रों, चैनलों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों का आक्रोश खुलकर सामने आया। सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जनहित के मुद्दे उठाने…
•केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं : चौधरी तेजवीर सिंह रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मथुरा ब्लॉक परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सांसद चौधरी तेजवीर…
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, राज्य सरकार के प्रयासों और किसानों के सहयोग से साकार हुई है। उन्होंने इसे प्रदेश के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सरकार के अनुसार, पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचे भूमि दाता किसानों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…
•दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में निर्णय, नई कार्यकारिणियों के गठन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू। रिपोर्ट: विजय नागपाल मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला स्तर तक की सभी वर्तमान कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह निर्णय दिल्ली में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। न्यास की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वर्तमान कार्यकारिणी ने सफलतापूर्वक अपना तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। संगठन को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से…
•पांच साल बीत गए, पर सिस्टम नहीं बदला – हर बरसात के साथ खुलते हैं मौत के द्वार रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने नगर निगम प्रशासन को चेताते हुए कहा कि बरसात का मौसम आते ही मथुरा नगर निगम के खुले नाले एक बार फिर मौत की दावत देने को तैयार खड़े हैं। यह कोई चेतावनी नहीं, बीते सालों का कड़वा सच है, जिसे प्रशासन ने बार-बार अनदेखा किया। आज ही के दिन, पांच साल पहले सदर निवासी दो नौजवान जतिन और अरमान खुले नाले में गिरकर अपने परिवार…
•रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन और महाकाल भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। ग्राम रौसिंगपुर स्थित प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी परंपरागत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनकामेश्वर सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।वार्षिकोत्सव के अवसर पर रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन तथा महाकाल भस्म आरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम…
•50 लोगों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं वाटर कूलर देकर किया गया सम्मानित रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। झालू। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर की झालू इकाई द्वारा झालू स्थित पंडित गरीबदास ब्राह्मण धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता, सभासद सौरभ गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, ब्लड बैंक से स्पर्श भटनागर तथा मोहम्मद आलम आदि…
•हरकी पौड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर रही भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटा रहा प्रशासन। रिपोर्ट: अरविंद गोयल। हरिद्वार (उत्तराखंड)। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल हरिद्वार में गंगा स्नान और पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्नान पर्व को लेकर एक दिन पूर्व से ही शहर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी थी। सोमवती अमावस्या के दिन हरकी पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड सहित विष्णु घाट, राम घाट, मालवीय द्वीप तथा अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी…
