•योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का किया गया आह्वान। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन, सीतापुर में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक…
Author: P.K. Rastogi
•डीएम के निर्देशों के बावजूद तहसील चौराहा और नैमिषारण्य में बदहाल व्यवस्था, कूलर बंद और कर्मचारी नदारद। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्थापित कूलिंग सेंटर महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। तहसील चौराहा और नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी मंदिर के निकट बनाए गए कूलिंग सेंटरों पर व्यवस्थाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी राजा गणपति आर. के निर्देशों के तहत आमजन और राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए इन केंद्रों की स्थापना की गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही…
•सोमवती अमावस्या के साथ मिथुन संक्रांति का भी शुभ अवसर, पितृ शांति एवं सौभाग्य वृद्धि के लिए श्रद्धालु करेंगे पूजन-अर्चन रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। नैमिषारण्य (सीतापुर)। आज सोमवार को सोमवती अमावस्या का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। इस अवसर पर नैमिषारण्य सहित विभिन्न तीर्थस्थलों, नदी घाटों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु पवित्र स्नान, दान-पुण्य, जप, तप और भगवान शिव-पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आचार्य सदानंद द्विवेदी एवं आचार्य रमेश शास्त्री…
•विधायक रामकृष्ण भार्गव की उपस्थिति में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड मिश्रिख में एक भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सुशासन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते…
बस्ती। जनपद में न्यूरो रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को लंबे समय से उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। अब इस समस्या का समाधान करते हुए न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह ने बस्ती केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर, हरदिया चौराहा, बांसी रोड पर अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। वे प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे। डॉ. अमन सिंह ने बताया कि वे सिरदर्द, गर्दन दर्द, मस्तिष्क की नस फटना, लकवा, मस्तिष्क संबंधी नसों की समस्याएं, मिर्गी, रीढ़ की हड्डी के रोग,…
•अदालत का आदेश नहीं मानते मुण्डेरवा थानाध्यक्षराइफलमैन कृष्णा गोपाल ने जमीन मामले में प्रशासन से लगाया न्याय की गुहार बस्ती। देश की रक्षा के लिये सरहद पर तैनात सेना के जवान को भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। उल्टे मुण्डेरवा के थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल से कहा कि हम अदालत का स्थगन आदेश नहीं मानेंगे, अगर आपने हस्तक्षेप किया तो जेल भेज दिया जायेगा। सैनिक ने अपने माता-पिता के साथ उच्चाािकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाा है। सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल के पिता आशाराम ने मुख्यमंत्री, उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर…
•केंद्र की जनहितकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी : श्रीकांत शर्मा मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा रविवार को केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मथुरा ब्लॉक परिसर में भव्य जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा…
मथुरा। थाना जैत पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो कार तथा ट्रांसफार्मर चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी जैत माइनर बंबे के रास्ते रामताल रोड की ओर जा रहे हैं और किसी नई वारदात को…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला अस्पताल में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए।सफाईकर्मियों द्वारा अचानक कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई और मरीजों तथा तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाईकर्मियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन ठेकेदार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रहा है। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर, वार्डों और अन्य स्थानों पर नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कर्मचारियों ने अपनी…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। नगर निगम ने 24 जून को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा पर्व की तैयारियां तेज कर दी हैं। यमुना के घाटों पर स्वास्थ्य टीम, प्रकाश, जल समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पर महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में यमुना के दोनों ओर पर बैरिकेडिंग, वस्त्र बदलने के कक्ष, गोताखोर और स्टीमर की व्यवस्था के निर्देश दिए। घाटों की सफाई, मरम्मत, सजावट और प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट…
