लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ‘गीता संवाद’ की भव्य प्रतिमा स्थापित की है। स्टेशन परिसर में कांच के विशेष कक्ष में स्थापित यह प्रतिमा महाभारत के उस ऐतिहासिक प्रसंग को जीवंत करती है, जब कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में योगेश्वर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का अमर उपदेश दिया था। प्रतिमा के साथ गीता के प्रसिद्ध श्लोक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ का लगातार मंत्रोच्चार वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर रहा है। आधुनिक एलईडी प्रकाश…
Author: P.K. Rastogi
👉 बस स्टेशन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने एवं निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने के दिए गए निर्देश। 👉 मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर, अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मा0 राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में जनपद भ्रमण के दौरान नाथनगर विकासखंड…
👉 डीएम ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लिया फीड बैक। 👉 डीएम द्वारा चौपाल के दौरान ग्रामीणों की सुनी गयी समस्याएं, सम्बंधित विभागीय अधिकारी को जांच कर तत्काल कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में विगत दिवस देर सायं बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को…
•प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की उपलब्धियों को किया गया रेखांकित रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद सीतापुर में आयोजित “सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष” विषयक भव्य गोष्ठी एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। गोष्ठी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में…
•15 वर्षीय संजना अपने गांव के तीन सहेलियों के साथ नदी के किनारे गयी थी,कपड़ा धुलने। •डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम गांव के पास राप्ती नदी की घटना। सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी की शनिवार को राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई,वहीं तीन अन्य लड़कियों को ग्रामीणों ने बचा लिया,जिनका सीएचसी सिरसिया में इलाज के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी।मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व उपनिरीक्षक ने शव का पंचनामा भरकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के आयोजन पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारीद्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर…
•रक्तदाताओं को किया जाएगा ‘रक्त शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। विश्व रक्तदाता दिवस एवं स्वर्गीय श्रीमती लीलावती शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 14 जून 2026 को विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक हाईवे प्लाजा के सामने स्थित लाइफ केयर ब्लड बैंक, राष्ट्रीय राजमार्ग-19, मथुरा में आयोजित होगा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि समिति समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती…
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल। लखनऊ। एनटीपीसी ऊँचाहार द्वारा प्रायोजित चार माह के आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज केंद्रीय प्लास्टिक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 60 प्रशिक्षणार्थियों को जॉब ऑफर लेटर एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एनटीपीसी ऊँचाहार की परियोजना प्रभावित ग्राम सभाओं के 60 युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाया गया तथा उन्हें देश के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।…
सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं डुमरियागंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर इमरान लतीफ़ एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय हुआ जब वह बस्ती से दिल्ली जाने के लिए एक निजी लग्ज़री एसी स्लीपर बस से यात्रा कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंजीनियर इमरान लतीफ़ बस्ती टोल प्लाज़ा से बस में सवार हुए थे। बस दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान हर्रैया के आगे छावनी क्षेत्र पार करते समय रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार…
👉 मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा कंपोजिट विद्यालय सरैया परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा, प्रदूषण की रोकथाम तथा जनपद को हरियालीयुक्त बनाने हेतु किया गया प्रेरित। 👉 मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा, मा0 विधायक ने स्वयं झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। मा0 राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के…
