रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया है। हैदराबाद से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आए एक तीर्थयात्री का खोया हुआ बैग पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोजकर सुरक्षित वापस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद निवासी तीर्थयात्री रेचल विजय कुमार केदारनाथ यात्रा के दौरान अपना बैग कहीं भूल गए थे। बैग में लगभग 40 हजार रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। बैग के गुम हो जाने से श्रद्धालु काफी चिंतित और परेशान हो गए।…
Author: P.K. Rastogi
•रामनगर में आवासीय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का आह्वान बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के ‘12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत शुक्रवार को रामनगर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती विषयक संगोष्ठी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान तथा विकास खंड रामनगर में प्रस्तावित आवासीय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा के असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी तथा ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं…
सुल्तानपुर। विकास खंड लंभुआ की ग्राम पंचायत शिवगढ़ में मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार सिंह की शिकायत पर भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में 10 लाख से अधिक सरकारी धन के दुरुपयोग के कई मामले सामने आए हैं। दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान सूरज साहू के कार्यकाल में उनके नाबालिग चचेरे भाई के नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनवाकर भुगतान कराया गया। इसके अलावा वर्क आईडी बदलकर सरोवर निर्माण के नाम पर धनराशि…
✅01 जून से 30 जून तक चलेगा समर इंटर्नशिप कार्यक्रम। रिपोर्ट: केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह की पहल पर संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विधि छात्र-छात्राओं को न्यायालय की कार्यवाही से रूबरू कराया गया तथा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार द्वारा छात्रों को विभिन्न क्रिमिनल लॉ के बारे में बताया गया। इसके अलावा श्री सिंह द्वारा विधि छात्रों को अधिवक्ता चैम्बर्स का भ्रमण भी कराया गया। यह समर इंटर्नशिप कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण…
फोटो: विनोद दीक्षित का स्वागत करते हुए व्यापारी नेता राज नारायण गौड़ व राजीव शर्मा
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रूपुर में गुरुवार देर रात एक युवक के साथ मारपीट कर घर में रखे जेवरात और नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चंद्रूपुर निवासी रामबक्स पुत्र द्वारिका किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और पुत्र राहुल मौजूद थे। राहुल का आरोप है कि देर रात करीब तीन बजे वह बाथरूम जाने के लिए उठा…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 70 बोतल मैकडॉवेल ब्रांड की अवैध शराब बरामद करते हुए चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में यात्रा अवधि के दौरान जनपद में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोनप्रयाग क्षेत्र में की गई संयुक्त कार्रवाई…
👉 अधिकारीगण संदर्भाें का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित-डीएम। 👉 अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-डीएम। 👉 डीएम ने समस्त विभागों को सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बेहतर बनाने हेतु किया निर्देशित। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।…
•दमकल विभाग ने जारी किए सुधार के निर्देश, नोटिस भेजने की तैयारी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वृंदावन में हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने होटलों में विशेष जांच अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में टीम ने नगर के प्रमुख होटलों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों में कमियां पाई गईं, जिसके बाद संबंधित होटल संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने अपनी टीम के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। रसोई गैस के सिलिंडर के दामों में पिछले तीन माह में 89 रुपये की बढ़ोतरी ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवार की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महिलाओं के अनुसार पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दालों और अन्य वस्तुओं के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट पर दबाव बना रखा था। वहीं गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने रसोई का खर्च और बढ़ा दिया है। वहीं परिवार की आय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और अन्य घरेलू आवश्यकताओं के बीच संतुलन…
