रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जनपद की दो तहसीलों (मांट एवं छाता) में चिन्हित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर मेगा बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का शुभारंभ प्रातः 9 बजे किया गया तथा विभिन्न आपदा परिदृश्यों का सफलतापूर्वक अभ्यास करते हुए इसका समापन सायं 5 बजे किया गया। मॉक ड्रिल के अंतर्गत तहसील छाता के ग्राम मझोई (देवी माता मंदिर के समीप) तथा तहसील मांट के ग्राम डंगोई खादर/नगला बैसला (यमुना नदी तट क्षेत्र) में बाढ़ संबंधी विभिन्न आपदा परिदृश्यों का यथार्थपरक प्रदर्शन…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट : विजय नागपाल मथुरा। यमुना तलहटी स्थित पंचतत्व विलीन धाम के अंतर्गत जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर में परलोकवासी देवतुल्य आत्माओं की शांति एवं उद्धार के उद्देश्य से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य सुधांशु महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा एवं भक्ति का महत्व बताया। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। भगवान हमें देखें या हम भगवान को देखें, दोनों ही स्थितियों में कल्याण हमारा ही होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अग्नि को हम स्पर्श करें या अग्नि हमें स्पर्श करे, जलना हमें ही…
•2019 से 2026 तक 11,514 आरक्षित पदों की लूट का दावा, सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्ग (पीडीए) के आरक्षण अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं के दौरान आरक्षित वर्ग के हजारों पदों पर अनियमितताएं हुई हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि भाजपा शासनकाल में आरक्षण व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा रहा है, जिससे संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन हो रहा है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले…
•धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, फरार होने की फिराक में था आरोपी। बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने मदरसे में नियुक्ति से जुड़े एक चर्चित फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने धोखाधड़ी और कूटरचना के माध्यम से एक जीवित व्यक्ति को दस्तावेजों में मृत दर्शाकर अपने परिजनों की नियुक्ति करवा दी थी। पुलिस के अनुसार, थाना नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 149/2026 के तहत मामले की जांच की जा रही थी। जांच…
•एम.ए. दृश्य कला की विष्नावती विश्वकर्मा और एम.ए. भूगोल की श्वेता वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल कर कॉलेज व जिले का नाम किया रोशन। निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान राजेन्द्र प्रसाद तारा चन्द (आरपीटीसी) पीजी कॉलेज, निचलौल की दो मेधावी छात्राओं ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) की दीक्षांत समारोह-2026 की अंतिम मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। एम.ए. दृश्य कला की छात्रा कुमारी विष्नावती विश्वकर्मा, पुत्री कृष्णनाथ विश्वकर्मा, ने विजुअल आर्ट्स (दृश्य कला) संकाय में कुल…
बस्ती। खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत गौर एवं अइलाकला में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और खेती की लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.. वी. बी. सिंह ने किसानों को मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, जैविक पदार्थों के उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन तथा रासायनिक आदानों के विवेकपूर्ण प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसाधन संरक्षण आधारित खेती से भूमि की उत्पादकता लंबे समय…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। पिसावां (सीतापुर)। टैम्पो स्टैंड, मिश्रिख रोड, पिसावां स्थित हिन्द डायग्नोस्टिक सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। यह नवीन प्रतिष्ठान श्री प्रियांशु राठौर द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संस्थान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि आधुनिक उपकरणों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त यह डायग्नोस्टिक सेंटर स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे लोगों को विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान परिवारजनों एवं उपस्थित गणमान्य…
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। सीतापुर। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिसावां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कुतुबनगर चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह तथा दिवाकर मिश्रा की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने वाले 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। विशेष अभियान के तहत उनकी तलाश कर…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेशभर में संचालित समेकित जन कल्याण एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद सीतापुर में उद्यमियों एवं व्यवसायियों से संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान एवं मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा उद्यमिता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 आगामी 14 जून 2026 को जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक सत्र में पूर्वाह्न 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, गोपनीय एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आयोग एवं शासन…
