बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कुढ़वा गांव निवासी राजदेव यादव (28) घर में फ्रिज का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि राजदेव…
Author: P.K. Rastogi
•सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को चेताया, शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर। रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व), कर एवं करेत्तर राजस्व, राजस्व प्रशासन, चकबंदी कार्यों, राजस्व वादों, आईजीआरएस संदर्भों तथा खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने उपायुक्त मनरेगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन…
•मंत्री एवं विधायकों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मथुरा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास खंड नंदगांव की ग्राम पंचायत कामर में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। वहीं विकास खंड मथुरा की…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। गोवर्धन/मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय शनिवार को वृंदावन एवं गोवर्धन दौरे पर पहुंचे। सायं लगभग 4 बजे वह वृंदावन स्थित होटल यशोराय रिसॉर्ट (फोगला आश्रम के सामने) पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन-पूजन किए और सीधे गोवर्धन के लिए रवाना हो गए। गोवर्धन पहुंचने पर धनगर समाज द्वारा धर्मशाला परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत अजय राय ने दानघाटी मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्री गिरिराज महाराज की नंगे पांव परिक्रमा आरंभ की। परिक्रमा के दौरान उन्होंने मार्ग में…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। नगर के चंदूपुर मोहल्ले में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बजरंगबली के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-मंजीरों की मधुर धुनों पर बालाजी के भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभासद अंकुर सिंह सहित पारुल द्विवेदी, बबलू शुक्ला, पुनीत त्रिपाठी, मनोज पांडेय, शिवम दीक्षित, दुर्गेश बाजपेयी,…
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रपुर में देर रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात चोर एक घर में घुसकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के दौरान घर के युवक को बेहोश कर दिए जाने का भी आरोप है। पीड़ित राहुल पाल के अनुसार, रात करीब तीन से चार बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि चोरों ने सो रहे राहुल को किसी नशीले पदार्थ का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे…
मथुरा। श्रीमद्भागवत महापुराण के पंचम स्कंध के 26वें अध्याय में विभिन्न नरकों और उनमें मिलने वाली यातनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है। कथा के दौरान बताया गया कि जो व्यक्ति दूसरों के धन, संतान अथवा स्त्री का अनुचित रूप से हरण करता है, उसे मृत्यु के बाद यमदूत पकड़कर अत्यंत भयावह तामिस्र नरक में ले जाते हैं। वहां उसे प्यास, भय, मारपीट और अन्य प्रकार की कठोर यातनाएं सहनी पड़ती हैं, जिससे वह पीड़ा के कारण मूर्छित हो जाता है। कथा में आगे बताया गया कि जो व्यक्ति छल-कपट करके किसी अन्य की पत्नी या संपत्ति का उपभोग…
बस्ती। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पुरानी बस्ती परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती की उपस्थिति में की। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शांति सुरक्षा समिति के सदस्यों, धर्मगुरुओं, ताजिया आयोजकों तथा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी…
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के बेलवाडाडी मोहल्ले में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मार्मिक कथा सुनकर भाव-विभोर हो उठे। कथा का वाचन वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी श्री वेद प्रकाशाचार्य जी महाराज ने किया। कथावाचक ने कृष्ण-सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा जी भगवान कृष्ण से मिलने किसी स्वार्थवश नहीं, बल्कि अपने सच्चे मित्र के दर्शन की अभिलाषा लेकर द्वारका पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सुदामा ने कृष्ण से कहा था, “मैं केवल आपसे मिलने आया हूं, मेरे मन में कोई स्वार्थ नहीं है।” स्वामी जी…
•10 प्रतिशत विद्युत मूल्य वृद्धि का निर्णय वापस ले सरकार-आलोक दुबे बस्ती। शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता बबलू के नेतृत्व में बिजली मूल्य में 10 प्रतिशत वृद्धि के विरोध में मालवीय रोड स्थित अधीक्षण अभियन्ता को सम्बोधित ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष बस्ती मंडल डॉ हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ आलोक दुबे, भरत राम गुप्ता बबलू आदि ने कहा कि डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि, खाद्य पदार्थो में बढती मंहगाई से लोग पहले से परेशान थे, सरकार ने बिजली मंहगा करके संकट को…
