•जिला जज, जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया कारागार का निरीक्षण, बच्चों को वितरित किए उपहार व महिला बंदियों को दिए प्रशिक्षण प्रमाणपत्र रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के तत्वावधान में जिला कारागार परिसर में आगंतुकों एवं बंदियों के परिवारजनों की सुविधा के लिए स्थापित ‘मुलाकात लीगल ऐड हेल्प डेस्क’ का उद्घाटन माननीय जिला जज विकास कुमार, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य बंदियों के परिवारजनों को आवश्यक कानूनी सहायता…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। जैत। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के छरौरा गांव में विधायक व पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया और कहा कि इस भवन को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से जाना जाएगा। शिलान्यास के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस समय प्रदेश और देश में योगी-मोदी की सरकार लगातार विकास कार्यक्रम पर जोर दे रही हैं। शिक्षा बिजली स्वास्थ्य सभी को देखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम के वार्ड संख्या- 25 छरौरा गांव में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया…
•करें योग, रहें निरोग- जिलाधिकारी •12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम- “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग”। रिपोर्ट विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में 12वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा दिनांक 15 से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह मनाए जाने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है। बैठक…
नई दिल्ली। केंद्र में अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘किसान समृद्धि’ का विशेष उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी कई पहल किसानों की आय की सुरक्षा के साथ-साथ खेती को अधिक सशक्त बना रही हैं। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान भाई-बहन देश की अन्न सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के आधारस्तंभ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, हमारे किसान भाई-बहन देश की अन्न सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के आधारस्तंभ हैं। उनके जीवन को अधिक से…
बस्ती। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अंतर्गत जनपद के पशुपालकों को स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने के लिए अधिकतम 80 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में नन्द बाबा दुग्ध मिशन द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मिशन निदेशक ने बताया कि इच्छुक पशुपालक नन्द बाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बाहरी राज्यों से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा नस्ल के क्रय पर अनुदान दिया जाएगा।…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आशुतोष पांडे के विरुद्ध सीबीआई जांच कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आशुतोष पांडे पर कई लोगों के खिलाफ कथित रूप से झूठे मुकदमे दर्ज कराने तथा धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। फलाहारी महाराज ने कहा कि यदि आशुतोष पांडे ब्रज क्षेत्र में आते हैं तो साधु-संत उनका विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि शामली क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को कथित रूप से झूठे मामलों में फंसाया गया तथा रामलीला समिति की भूमि…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) के साथ शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों से शिष्टाचार भेंट कर समर्थन एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद एवं समाजसेवी राजा मानवेंद्र सिंह से मुलाकात कर चुनावी परिदृश्य एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनसे भी शिष्टाचार भेंट…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पतौंजा स्थित पंचायत भवन में प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न फैक्ट्रियों की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार (फीडर) प्रोजेक्ट अवधेश गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि फैक्ट्रियों की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि का अधिग्रहण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा तथा किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक परियोजना के तहत गांव के लगभग 60 प्रतिशत युवाओं को उनकी योग्यता…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। समाजवादी पार्टी के नेता गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में कथित रूप से प्रसारित की जा रही भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से गौरव किशनपुरिया ने कहा कि अदिति यादव की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से साजिशन झूठी खबरें और भ्रामक पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई करने…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में आज दिनांक ।। जून, 2026 को ‘सैनिक बन्धु बैठक का सफल आयोजन वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में किया गया। बैठक के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ०प्रा०) द्वारा बैठक के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बंदोबस्त अधिकारी (चकबन्दी), अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) खलीलाबाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों का औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान 25 मई 2026 को संपन्न हुई विगत…
