के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। बुधवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाब, राजकीय कन्या इण्टर कालेज खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने,अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। नैमिषारण्य/सीतापुर। तीर्थनगरी नैमिषारण्य के प्रसिद्ध राजघाट पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में गोमती नदी में स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लकड़ियामऊ निवासी सुमित कुमार अपने कुछ साथियों के साथ राजघाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे नदी से बाहर निकाला और उपचार के…
बस्ती। ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर शहर के कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और देर रात तक पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक आयोजन के अंतर्गत महिलाओं द्वारा भक्ति भाव से ओतप्रोत कई धार्मिक गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा परिसर रामभक्ति और हनुमान भक्ति के रंग में रंग गया। सायंकाल आयोजित सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान का गुणगान किया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का…
बस्ती। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर सेनानियों और गुमनाम शहीदों की स्मृति को समर्पित तीन दिवसीय महुआ डाबर महोत्सव-2026 के दूसरे दिन ऐतिहासिक क्रांति स्थल पर भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महुआ डाबर संग्रहालय द्वारा आयोजित महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्मित लगभग आधे घंटे की ऐतिहासिक एवं मार्मिक ऑडियो डॉक्यूमेंट्री ‘महुआ डाबर: निशां अभी बाक़ी हैं’ का श्रवण कराया गया। डॉक्यूमेंट्री में महुआ डाबर के गौरवशाली अतीत, 1857 की क्रांति में इसकी भूमिका तथा स्थानीय…
रुद्रप्रयाग। जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्र के काकड़ागाड़ बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला उपनिरीक्षक पूजा रावत एवं उनकी टीम मंगलवार को काकड़ागाड़ बैरियर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में उसके पास से 28 हाफ अवैध शराब बरामद हुई।…
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 08 ,09 व 10 जून 2026 आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज, प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, पहचान सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, बैठने की…
•जांच में भूमिका सामने आने पर भेजी गई जेल, मामले की विवेचना जारी रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद के संदना थाना क्षेत्र में चर्चित दलित बीएससी छात्रा मानसी हत्याकांड में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल पाल की बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान उसकी संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मानसी हत्याकांड की विवेचना लगातार जारी है और मामले के प्रत्येक पहलू की गहन जांच की जा रही है।…
के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर का पद भार ग्रहण किया गया। श्री वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि इससे पहले उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, सिद्धार्थनगर के पद पर कार्यरत थे, उनका स्थानान्तरण इस जनपद में हुआ है, उन्होने अवगत कराया कि वे जनपद के उद्योगो को बढ़ावा देने एवं निवेश तथा रोजगार सृजन कराने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का शत् प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जायेगा, विभागीय योजनाओं को…
•फरह क्षेत्र में रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, जिला अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने जाना घायलों का हालचाल रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना फरह क्षेत्र में रोडवेज बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने की घटना में घायल हुए यात्रियों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार…
•श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। पावन अधिकमास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं पैदल परिक्रमा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, सड़क मार्ग, भंडारों एवं भोजन व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं…
