Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

•जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर बोले- निजीकरण से हजारों लोगों की आजीविका पर पड़ेगा संकट रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के निजीकरण के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन को मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी का समर्थन मिला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने धरना स्थल पर पहुंचकर दस्तावेज लेखक (कातिब), स्टांप वेंडर एवं मुंशियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार के निर्णय का विरोध किया। धरने को संबोधित करते हुए मुकेश धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया के ऑनलाइन सिस्टम का निजीकरण किया जाना चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण कदम…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। तहसील मिश्रिख में निर्मित सिविल कोर्ट का संचालन शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जनप्रतिनिधियों को सौंपा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही तथा विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान को यह मांगपत्र दिया गया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील मिश्रिख में सिविल कोर्ट की स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। कोर्ट भवन एवं कार्यालय का निर्माण जुलाई 2023 में निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हो…

Read More

•कूड़ा सड़क पर डालने के आरोप से बढ़ा विवाद, व्यापारियों ने अधिकारियों के निलंबन की मांग उठाई। हरिद्वार से शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट। हरिद्वार (उत्तराखंड)। हरिद्वार में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया। अभियान के चौथे दिन टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित एक होटल के बाहर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला और गरमा गया। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान टैक्सी स्टैंड के पास स्थित अमृतसरी होटल के निकट व्यापारियों और…

Read More

•गोरखपुर स्टेशन पर बनाया गया अस्थायी होल्डिंग एरिया, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक प्रबंध। गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। रेलवे प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने के साथ-साथ प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम भी किए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 जून को गोरखपुर-लखनऊ, गोरखपुर-वाराणसी सिटी, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़-गोरखपुर, बरेली-मथुरा तथा कासगंज-कानपुर अनवरगंज मार्गों पर विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि के दृष्टिगत मंगलवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन के वार्ड नंबर 5 भरतपुर गेट मलिन बस्ती में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की संस्था नेचर ग्रीन ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त ने स्वयं रोड से कचरे को उठाकर सफाई की। अपर नगर आयुक्त ने बताया की स्वयं निरीक्षण कर व जनता के द्वारा फीडबैक लिया गया है। जिसमें लोगों का कहना है नगर निगम की पूरी टीम वार्ड को स्वच्छ रख रही…

Read More

•हर भारतीय को जोड़ने वाला नाम है राम : योगी आदित्यनाथ •रामभक्ति ही राष्ट्रशक्ति का आधार : रामभद्राचार्य •लक्ष्य के प्रति समर्पण ही लक्ष्मणत्व है : रामभद्राचार्य अभिनव अग्रवाल की रिपोर्ट लखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर पहुंचकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा श्रवण किया। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्री राम कथा से पूरे लखनऊ का वातावरण राम मय हो गया। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य…

Read More

•डुमरियागंज क्षेत्र के भलुवाही राजस्व गांव में निर्मित विद्यालय का हुआ निर्माण •बीते अप्रैल माह में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय द्वारा दिए गए पत्र पर बीईओ ने बीएसए को भेजी थी रिपोर्ट सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बहेरिया ग्राम पंचायत के भलुवाही राजस्व गांव में निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का नाम बदलने की संभावना काफी बढ़ गई है। बीते अप्रैल माह में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर विद्यालय का नाम कादिराबाद की जगह बहेरिया करने की मांग की थी। जिस पर बीईओ द्वारा बीएसए को मामला अवगत कराया गया।…

Read More

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर में विधायक निधि से निर्मित होने वाले ‘राजगुरु–सुखदेव सभागार’ का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। लगभग 24.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक सभागार की आधारशिला कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने रखी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन एवं स्वागत भाषण महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने…

Read More

महराजगंज। जनपद में लकड़ी फर्नीचर उद्योग को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को विकास खंड घुघुली के ग्राम रामपुर बल्डीहा में निर्माणाधीन एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना जनपद के प्रमुख ओडीओपी उत्पाद लकड़ी फर्नीचर को बढ़ावा देने, आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित की जा रही है। उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया…

Read More

कुदरहा,बस्ती: क्रांति की सरज़मीं महुआ डाबर में तीन दिवसीय ‘महुआ डाबर महोत्सव’ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। महुआ डाबर संग्रहालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन प्रख्यात लेखक प्रणब मुखर्जी ने किया। महोत्सव का केंद्रीय विषय ‘शौर्य, शहादत और विरासत’ रखा गया है। उद्घाटन सत्र में प्रणब मुखर्जी ने कहा, “10 जून 1857 को यहां के क्रांतिवीरों ने छह ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों को मार गिराया था। यह वीरतापूर्ण प्रतिरोध अंग्रेजी हुकूमत के लिए सीधी चुनौती बन गया। प्रतिशोध में अंग्रेजों ने लगभग पांच हजार की आबादी वाले पूरे महुआ डाबर गांव को ‘गैर-चिरागी’ घोषित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार के इस…

Read More