Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

जैत। चौमुहां विकास खंड की ग्राम पंचायत भरतिया में संगोष्ठी का आयोजन कर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर गांव के मुख्य मार्ग पर मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के बोर्ड का भी अनावरण किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पुण्यश्लोका मातेश्वरी अहिल्याबाई परम शिवभक्त और सनातन की ध्वजवाहक थीं। उन्होंने हजारों मंदिर, धर्मशाला, घाट, कुआं, बावड़ी आदि का निर्माण कराया था। आज के युवाओं को उनकी जीवनी पढ़नी चाहिए। उस कालखंड में उन्होंने किन परिस्थितियों में सुशासन करते हुए पुण्यश्लोका का खिताब हासिल किया। इस अवसर पर गंगादास प्रधान, तोताराम बघेल, कैलाश ठेकेदार, पूरन लम्बरदार, तारा…

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में भूमि विवाद निस्तारण, आईजीआरएस, न्यायालय/कोर्ट संदर्भ, राजस्व वसूली, फैमिली आई0डी0, फॉर्मर्स आई0डी0, कृषक दुर्घटना, जनगणना 2027 आदि के संबंध में समीक्षा बैठक हुई संपन्न। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार, मांट दीपिका मेहर, महावन ऊषा सिंह, छाता वैभव गुप्ता, गोवर्धन सुशील कुमार सिंह सहित सभी डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों को…

Read More

सुलतानपुर। जिले के प्रधान डाकघर समेत बस स्टैंड, सिविल लाइन, करौंदिया व अन्य उपडाकघरों में बुधवार सुबह से नेट और सर्वर फेल होने के कारण करोड़ों रुपये का लेन-देन पूरी तरह ठप्प रहा। घंटों इंतजार के बाद लोग मायूस होकर लौटते नजर आए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले पर मौन साधे रहे।  आलम यह रहा कि पासबुक अपडेट, पैसा जमा-निकासी, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री समेत तमाम सेवाएं बंद पड़ी रहीं। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच डाकघरों की व्यवस्था खुद नेटवर्क तलाशती दिखाई दी। विडंबना यह है कि जिन उपडाकघरों को आम जनता की सुविधा का केंद्र माना जाता है, वहां…

Read More

सुलतानपुर। जिले की धम्मौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन के सेल्समैन से हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन के सेल्समैन से 9100 रुपये नगद और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद धम्मौर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उघरपुर निवासी सत्येन्द्र प्रताप…

Read More

बस्ती। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर 8 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यह आह्वान आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन ने किया है। संगठन के अनुसार पिछले महीने 1 मई से विभिन्न मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (अरेबिया) के महासचिव विक्रम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पदोन्नति नियमावली में संशोधन, सेवा और अवकाश नियमों में सुधार, परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआइ) का क्रियान्वयन, स्थानांतरण नीति का युक्तिसंगतकरण, कैजुअल कर्मचारियों का नियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती…

Read More

•तीन दिवसीय कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, हिन्दू सम्मेलन, सहभोज का आयोजन बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जायेगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हर्रैया तहसील क्षेत्र में स्थित तपसीधाम में किया गया है। 5 जून को विशाल रक्तदान शिविर एवं बाबा भोलेनाथ का दिव्य रुद्राभिषेक होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी संजीव त्यागी को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह  आमंत्रित किया गया है। बताया कि…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अगर बैंक और कर्जदार लोन खाते के निपटारे के लिए समझौता कर लेते हैं तो उसके बाद लोन डिफॉल्टर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी नहीं रखी जा सकती। अदालत ने चेतावनी दी कि ऐसी कार्यवाही को अनुमति देना न केवल दमनकारी होगा बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालेगा। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने एक बिजनेसमैन की याचिका स्वीकार करते हुए उसके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को रद कर दिया। बेंच ने कहा कि बैंकिंग लेन-देन मूल रूप से व्यावसायिक मामला होता…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों…

Read More

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में लगभग 208 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) एवं एलआईजी (निम्न आय वर्ग) आवासीय परिसर सहित कई औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना परियोजनाएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर अब पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को छोटे एवं मध्यम उद्यमियों के लिए एक मॉडल परियोजना बताते हुए कहा कि इससे कम पूंजी में…

Read More

रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी माई क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी कंपनी ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। संस्कृति विवि के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के डाइरेक्टर सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के उपरांत संस्कृति विवि के मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थियों हर्ष सैंगर, अर्पित कुमार, अंकुल यादव, दिवाकर शर्मा, गौरव कुमार, यश श्रीवास्तव, शिवानी…

Read More