•मतदान प्रबंधन को लेकर संगठन ने तेज की सक्रियता, बूथ स्तर पर समन्वय और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर दिया जोर
संत कबीर नगर। गोरखपुर स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एमएलसी श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में संत कबीर नगर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने, मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और संगठन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान चुनावी तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता, अनुशासन और समन्वय के साथ जुटने का आह्वान किया गया। पार्टी ने मतदान प्रबंधन को मजबूत बनाने और संगठनात्मक प्रयासों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।
इस अवसर पर गोरखपुर स्नातक एमएलसी चुनाव तैयारी बैठक मे जिला प्रभारी श्री जयप्रकाश साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री आदित्य यादव, श्री ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे


