वृन्दावन। ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र स्थित श्रीवृन्दावन चन्द्र मन्दिर में ब्रज जन सेवा समिति का षष्ठम वार्षिक कार्तिक महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को सायं 05 बजे से अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव के प्रेरणाश्रोत व ब्रज जन सेवा समिति के संरक्षक पण्डित देवकी नन्दन शर्मा (संगीताचार्य) ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 28 अक्टूबर को सायं 05 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। तत्पश्चात प्रख्यात कलाकारों द्वारा सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया जाएगा।
इसके अलावा 07 बजे से सन्तों, विद्वानों एवं धर्माचार्यों के द्वारा कार्तिक मास की महिमा पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। तदोपरांत रात्रि 08 बजे से सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा (प्रसादी) आदि के कार्यक्रम आयोजित होंगे।


