•चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिल्ह पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में अपराधियों और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक प्रह्लाद यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चिल्ह थाना क्षेत्र से मोहम्मद फिरोज उर्फ कप्तान पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी चेकसारी, थाना चिल्ह, मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। बरामदगी के संबंध में थाना चिल्ह में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


