Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » डरें नहीं, निडर होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं: हाईवे पुलिस

    डरें नहीं, निडर होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं: हाईवे पुलिस

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 18, 2026

    मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा महिला हेल्पलाइन 1090 की दी जानकारी

    मथुरा। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए थाना हाईवे पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों, गुड टच-बैड टच तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

    थाना प्रभारी हाईवे अरविंद निर्वाल, अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार और उपनिरीक्षक रेशू कुमारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में डरने के बजाय निडर होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए।

    छेड़छाड़ होने पर तत्काल करें शिकायत

    पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्ते या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की स्थिति में चुप न रहें। ऐसी घटनाओं की शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर करें। इसके अतिरिक्त संबंधित थाने में पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

    सोशल मीडिया का सावधानी से करें उपयोग

    अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें अपनी निजी जानकारी, फोटो और अन्य संवेदनशील विवरण अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

    यातायात नियमों का पालन करने की अपील

    मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी भी दी। उन्हें स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

    पुलिस टीम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमथुरा-वृंदावन नगर निगम को मिले 18.12 करोड़ रुपये।
    Next Article मिश्रिख में हरे पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला आया सामने।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम को मिले 18.12 करोड़ रुपये।

    October 18, 2026

    पाली-कुंजेरा में दो दिन से बिजली गुल, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण।

    October 18, 2026

    महाराजा अग्रसेन के जयघोष से गूंजी मथुरा नगरी।

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    लखनऊ मंडल

    मिश्रिख में हरे पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला आया सामने।

    By P.K. RastogiOctober 18, 20261

    बिना परमिट नीम, शीशम, सागौन और यूकेलिप्टस के पेड़ काटने का आरोप, वन विभाग की…

    डरें नहीं, निडर होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं: हाईवे पुलिस

    October 18, 2026

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम को मिले 18.12 करोड़ रुपये।

    October 18, 2026

    पाली-कुंजेरा में दो दिन से बिजली गुल, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण।

    October 18, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मिश्रिख में हरे पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला आया सामने।

    October 18, 2026

    डरें नहीं, निडर होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं: हाईवे पुलिस

    October 18, 2026

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम को मिले 18.12 करोड़ रुपये।

    October 18, 2026

    पाली-कुंजेरा में दो दिन से बिजली गुल, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण।

    October 18, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026162

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026105

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.