•नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सेवा को बताया पुण्य कार्य
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित विंध्यवासिनी सेवा आश्रम में विंध्येश्वरी परिवार, लखनऊ की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में भंडारे का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। भंडारे का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही उनमें सामाजिक और धार्मिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजित यह वार्षिक भंडारा सेवा, श्रद्धा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाता है।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह भी उपस्थित रहे।


