रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को अहमलपुर निवासी रोमी यादव पुत्र महेंद्र यादव ने नामजद आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज, धमकी देने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में तहरीर दी थी। इसके आधार पर कोतवाली देहात थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त आकाश मिर्जापुरी उर्फ आकाश पुत्र प्रेम कुमार निवासी दाढ़ीराम, थाना मड़िहान, मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


