रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। नवरात्र मेला के दौरान मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल चल रहे नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव के पष्ठी दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल ने देवी चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
मा0 विधायक मड़िहान ने कहा कि यहां की कला और संस्कृति हमारी पहचान है, जिसे संरक्षित एवं संवर्धित करना हम सभी का दायित्व है। कलाकार अपनी प्रतिभा और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को जोड़ने तथा हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विन्ध्य महोत्सव जैसे आयोजन स्थानीय एवं अन्य प्रदेशों से आए कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्ष्ठी दिन सांस्कृतिक कायक्रर्म में कलाकारों के द्वारा विन्ध्य की लोक संस्कृति पर आधारित मन मोहक प्रस्तुति दी गई जिसमें भदोही के दीनाथ तिवारी, दीपक मस्ताना, मीरजापुर के दयाराम यादव, पांचू पाल, बब्बलू राम दिवाना, रिंकी देवी, विद्यासागर, कमलेश कुमार पाल, हरिराम, रोली शर्मा, कुसुम किशोरी, दिनेश मौर्या, शान्ति निषाद, वाराणसी की खुशबू गुप्ता, दीपक सिंह, लखीमपुर खीरी के रामपाल निषाद, मुम्बई की एकता श्रीमाली के द्वारा भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। विन्ध्य महोत्सव मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों व उनकी टीम को मा0 विधायक मड़िहान एवं डिप्टी कलेक्टर जूही प्रसाद के द्वारा मां का देवी चित्र व चुनरी एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर जूही प्रसाद, विन्ध्य धाम तीर्थ विकास परिषद से रूपेश श्रीवास्तव, अंजू मौर्या के अलावा अन्य अधिकारीगण व भारी संख्या श्रोता उपस्थित रहें।


