•मुम्बई के रॉक बैंड ने किया अग्रवंशियों को झूमने पर मजबूर।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित अग्रसेन मेला जो बी.एस.ए. डिग्री कॉलेज मैदान पर किया जा रहा है मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले ने बताया कि मेले के द्वितीय दिन माधवी महिला दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अ०भा०अ० सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना टिबरेवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ सपना बंसल द्वारा संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन और लक्ष्मी जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
महिला समिति अध्यक्ष रेनू अग्रवाल तथा मंत्री शशि अग्रवाल ने बताया की सर्वप्रथम महालक्ष्मी स्तुति के साथ महिलाओं द्वारा नाटक के माध्यम से सामाजिक स्तर पर गुमनाम रही वीर महिला शक्ति झलकारी बाई जो रानी लक्ष्मीबाई की सेनापति थी जिन्होने रानी लक्ष्मीबाई पर कभी कोई आंच नहीं आने दी, के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया तथा महिलाओं द्वारा एक विशेष नाटक सवर्ण की पुकार के माध्यम से मैसेज दिया गया कि प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत स्वर्ण वर्ग के बालक तथा बालिकाएं उच्च अंक लाने के बावजूद सरकारी पदों पर आसीन होने से मरहूम रह जाते हैं जिसमें जिससे बच्चों को श्रवण वर्ग में जन्म लेने पर गौरव नहीं बल्कि अपने आप को शोषित महसूस होता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल, महिला संरक्षिका आशा अग्रवाल तथा मीरा अग्रवाल अग्रवाल ने कार्यक्रम की अत्यधिक प्रशंसा देते हुए कहा कि महिला समिति पिछले 2 महीने से लगातार इस कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रही थी एवं धन्यवाद भी दिया। जिन्होंने इतना प्रेरणा युक्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया, अग्रवाल सभा के प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का तथा मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले ने बताया की 2001 में प्रारंभ हुआ।
मेला जो महिला सभा के साथ दोनों ने मिलकर 26 वर्षों में इस मेले को तथा अग्रसेन जयंती को बहुत ऊंचाई देने का काम किया है ,जिससे कि आज केवल मथुरा ही नहीं अपितु पूरे मंडल में अग्रसेन जन्मोत्सव मेला बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।तथा महाभारत काल के अश्वत्थामा पर एक प्रेरक नाटक प्रस्तुत किया व मुंबई से पधारे इवेंट ग्रुप द्वारा भजन जैमिंग नाइट की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे मेला ग्राउंड में उपस्थित लोगों को भक्ति में झूमने पर मजबूर कर दिया।
महिला संयोजिका आशा अग्रवाल व मीरा अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग ले रही सभी महिलाओं को सम्मानित किया, मेला संयोजक अंकित बंसल व जयंती संयोजक किशोर मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, सचिन अग्रवाल घी वाले , हरिओम अग्रवाल, कृष्ण मुरारी सर्राफ नेताजी, महिला समिति की संरक्षिका रजनी बंसल ,रजनी तायल ,सावित्री बंसल, किशोरी अग्रवाल, नविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रंजना बंसल, मीरा अग्रवाल अंजू अग्रवाल ,सीमा अग्रवाल ,अंजना अग्रवाल ,जूली अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद मित्तल ,राजकुमार अग्रवाल रद्दी, धीरज गोयल, संदीप अग्रवाल अदूकी ,अतुल अग्रवाल हार्डवेयर, शिवकुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, महेश बंसल,हेमंत अग्रवाल दिनेश सादाबाद वाले,सुरेश चंद्र अग्रवाल, राधारमण अग्रवाल , योगेश गोयल एवं हजारों अग्रबंधु उपस्थित रहे।


